Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से अब तक 12 मरीजों की मौत 

batra hospital

So far 12 patients died due to lack of oxygen in Batra Hospital

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है । मृतकों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेराइटिस हेड डॉ आर के हिमथानी (62)भी हैं। अस्पताल में 327 मरीज हैं, जिनमें से 48 क्रिटिकल केयर यूनिट में हैं।

शनिवार शाम को अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान में आशंका जताई गई कि मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। आंकड़े बढ़ने के मुद्दे पर अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि जिन 45 मिनट ऑक्सीजन नहीं रही, उस बीच कई मरीजों का भी ऑक्सीजन प्रेशर लो हो गया था।

दोपहर करीब 12.30 बजे, अस्पताल ने दावा किया था कि तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति खत्म हो गई थी। दोपहर 1.35 बजे के करीब एक ऑक्सीजन टैंकर अस्पताल पहुंचा था।

अखिलेश यादव ने गेहूं खरीद के बयान पर सीएम योगी को घेरा

हॉस्पिटल के एमडी एससीएल गुप्ता ने कहा है कि जो ऑक्सीजन उनके अस्पताल को मिली है वो एक ही घंटे चलेगी। उन्होंने कहा कि वो  सरकार को अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत के बारे में लगातार सूचित कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अस्पताल का कहना है कि उनको आए दिन ऑक्सीजन की किल्लत झेलनी पड़ रही है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ‘यहां भर्ती 12 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें छह आईसीयू में भर्ती थे, जबकि दो वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण 12 मरीजों की जान चली गई है। जबकि अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है।अस्पताल ने आशंका व्यक्त की है कि अगर यही हालात रहे तो मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Exit mobile version