• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब तक 3746.88 मीट्रिक टन अधिक हुई गेहूं खरीद वाराणसी संभाग में

Writer D by Writer D
21/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
wheat

wheat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी : वाराणसी संभाग के चार जिलों (वाराणसी ,चंदौली ,गाज़ीपुर और जौनपुर) में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब तक 3746.88 मीट्रिक टन अधिक गेहूं (Wheat) की खरीद हुई है। योगी सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने के साथ ही उनके घर से ही फसलों की खरीद भी कर रही है। सरकार अन्नदाताओं का परिवहन का खर्च बचाने के साथ ही बिचौलियों के चंगुल से भी मुक्ति दिला रही है। योगी सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बिना सत्यापन कराये हुए कृषकों की भी गेहूं खरीद रही है। वाराणसी संभाग के चार जिलों में अब तक 9711.59 मीट्रिक टन गेहूं (Wheat) की खरीद हो चुकी है।

अन्नदाता घर बैठे अपने खून पसीने की मेहनत का सही मूल्य पाएं, इसके लिए योगी सरकार ने पूरा इंतज़ाम किया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए विभाग डोर टू डोर मोबाइल वैन भेज रहा है। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि सरकार की तरफ से इस बार वाराणसी संभाग के वाराणसी ग़ाज़ीपुर, जौनपुर और चंदौली में 127500.00 मीट्रिक टन गेहूं (Wheat) खरीद का लक्ष्य रखा गया है। अब तक चारों जिले में 9711.59 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।

वाराणसी संभाग में 332 गेहूं (Wheat) क्रय केंद्र बनाए हैं। इसके लिए 7 एजेंसियां लगाई गई हैं। वाराणसी संभाग में प्रतिदिन औसतन 9000.00 क्विंटल गेहूं की खरीद हो रही है। योगी सरकार का निर्देश है कि जिन कृषकों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है, सरकार उनसे भी गेहूँ क्रय कर रही है।

क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी ने जानकारी दिया कि किसानों से गेहूं (Wheat) खरीद के 48 घंटे के अंदर उनके आधार से जुड़े खाते में भुगतान कर दिया जा रहा है। डबल इंजन सरकार ने इस बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। यह पिछले साल की तुलना में 150 रुपये ज्यादा है। पिछली बार समर्थन मूल्य 2275 रुपये था। इस वर्ष 100 कुंतल तक गेहूं विक्रय के लिए सत्यापन से छूट दी गई है।

गेहूं (Wheat) के प्रति कुंतल 2425 रुपये के साथ ही सफाई, छनाई के 20 रुपये भी किसान के खाते में भेजा जा रहा है।किसी भी समस्या के समाधान हेतु विभाग ने कंट्रोल रूम का नंबर 8858243198 जारी किया है।

Tags: wheat
Previous Post

नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय

Next Post

नकली व डबल गेम खेलने वालों से सावधान रहना होगा: भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

नकली व डबल गेम खेलने वालों से सावधान रहना होगा: भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

पुलिस की मौजूदगी में दलित के घर में खेला खूनी खेल, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

27/10/2021
bank recruitment

को-ऑपरेटिव बैंक में हुई नियुक्तियों की होगी जांच, CM योगी ने दिये दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

23/10/2020
reliance industries limited

रिलायंस रीटेल में 9,555 करोड़ रुपए का निवेश करेगी सऊदी अरब की पीआईएफ़

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version