Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश में अब तक 6.63 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

CM Yogi

CM Yogi

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से सीधे धान की खरीद करते हुए खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में अब तक विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 663072.32 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया है।

किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से सरकार धान की खरीद कर रही है।

गोरखपुर में गरजे योगी, बोले- माफिया भयभीत हैं और उनके आका बेचैन

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 71121.97 मीट्रिक टन खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 99981 किसान लाभान्वित हुए हैं और करीब 731.248 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। कामन धान 1940 रूपये प्रति कुंतल एवं ग्रेड-ए’ धान 1960 रूपये प्रति कुंतल की दर से खरीद की जा रही है।

Exit mobile version