• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुश्किलों में घिरे मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, वैष्णो देवी के पास होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज

Writer D by Writer D
17/03/2025
in मनोरंजन
0
Social Media influencer Orry

Social Media influencer Orry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी (Orry) यानी ओरहान अवात्रामणि मुश्किल में फंस गए हैं। ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कानून के अनुसार, कटरा में शराब बेचना, रखना और पीना सख्त मना है। सोमवार को पुलिस ने ये जानकारी दी है।

ओरी (Ori) का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल

इस पूरे मामले पर अभी तक ओरी का कोई रिएक्शन नहीं आया है। 15 मार्च को ओरी (Orry) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो एक प्राइवेट होटल में अपने साथियों संग पार्टी करते दिखे थे। इस वीडियो में शराब की बोतल भी देखने को मिली थी। ओरी का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि इन सभी 8 लोगों के खिलाफ ‘देश के कानून का उल्लंघन करने’ के लिए FIR दर्ज की गई है। साथ ही एक टीम का गठन किया गया है जो ‘लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के लिए उन्हें गिरफ्तार करेगी। कटरा पुलिस को 15 मार्च को एक शिकायत मिली थी कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमानों को परिसर में नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीते हुए पाया गया है। इसके बाद इन 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि “ओरहान अवात्रामणि, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और Anastasila Arzamaskina ने होटल परिसर में शराब पी। जबकि उन्हें पहले ही सूचित किया गया था कि माता वैष्णो देवी मंदिर के पास होने के कारण होटल परिसर में शराब पीने और नॉन वेज खाने की अनुमति नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने दोषियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। ताकि लोगों को मालूम चले कि धार्मिक स्थल पर ऐसी किसी भी गतिविधि को टॉलरेट नहीं किया जाएगा, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचता हो।

कौन हैं ओरी (Orry) ?

ओरी सोशल मीडिया स्टार हैं। वो अपने फैशन स्टेटमेंट और बी-टाउन सेलेब्स संग दोस्ती की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। स्टारकिड्स संग उनकी पार्टियों की चर्चा रहती है। जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, खुशी कपूर के अलावा अंबानी फैमिली संग भी उनके अच्छे रिलेशन हैं।

Tags: Orryvaishno devi
Previous Post

गैंगरेप आरोपी का हाफ एनकाउंटर, सुनवाई न करने पर दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Next Post

आम आदमी को लगा झटका, फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर यहां पहुंची

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Inflation

आम आदमी को लगा झटका, फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर यहां पहुंची

यह भी पढ़ें

Shahid Afridi

भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है… शाहिद अफरीदी ने पार की बेशर्मी की सारी सीमाएं

28/04/2025
The entire family was found dead

फिर से श्रद्धा जैसा हत्याकांड से दिल्ली में दहशत, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

14/02/2023
share market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version