Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेना के जवान की करंट लगने से मौत

Electrocution

Two people died due to electrocution from high tension wire

कुशीनगर। जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में सेना के जवान की सोमवार को करंट (Electrocution) लगने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव सहुआडीह निवासी सेना के जवान नीरज कुमार सिंह (32) की घर पर कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी। वह जम्मू में तैनात थे। रविवार को ही छ़ट्टी लेकर घर आए थे।

उन्हाेने बताया कि आज सुबह नीरज ने फ्रेश होकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे गांव के करीब आधा दर्जन युवकों के साथ गांव के बाहर दौड़ लगायी। इन युवकों को कुछ सेना भर्ती परीक्षा की बारीकियां भी समझायी।

इसके बाद उन्हीं युवकों के साथ चौराहे पर जलपान किया। घर आने के बाद नीरज अपने कपड़े प्रेस करने लगे। इसी बीच करंट की चपेट मे आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Exit mobile version