Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से जवान की मौत, 8 जवान घायल

Army Vehicle

Army Vehicle

कुलगाम। कुलगाम जिले के दमहाल हंजीपोरा सेना का वाहन (Army Vehicle) पलटने से एक जवान की मौत हो गई और 8 अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना उस समय हुई जब जवान कुलगाम में ऑपरेशनल मूव पर थे।

अधिकारियों ने बताया कि दमहाल हंजीपोरा में शुक्रवार देर रात सेना का वाहन (Army Vehicle) पलट गया जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थित है।

छठ से पहले बिगड़ी मशहूर लोक गायिका की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 25 अक्टूबर की रात कुलगाम जिले में ऑपरेशनल मूव के दौरान भारतीय सेना का एक वाहन (Army Vehicle) पलट गया। दुखद रूप से एक सैनिक की जान चली गई जबकि कुछ सैनिक घायल हो गए और उन्हें तुरंत चिकित्सा देखभाल के लिए ले जाया गया। सभी सैनिकों की हालत स्थिर है।

Exit mobile version