Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुंछ में घुसपैठ के प्रयास को जवानों ने किया विफल, सर्च ऑपरेशन जारी

terrorist

terrorist

पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश को जवानों ने विफल कर दिया। गुरुवार देर रात इस सेक्टर में कुछ आतंकी घुसपैठ का प्रयास करते हुए नजर आए थे।

जानकारी के अनुसार पिछली रात जब कुछ आतंकी नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे, तब जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद भी घुसपैठिये नहीं माने तो जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी शुरू होते ही आतंकी वापस लौट गए।

वहीं घुसपैठ की इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने रात में ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार कृष्णा घाटी सेक्टर में पुलिस एवं सेना का तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी है।

मुनव्वर राणा को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार

सुरक्षाबल इस बात का पता लगा रहे हैं कि कहीं कोई आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर इस ओर घुस तो नहीं आया। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।

Exit mobile version