Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हथेली पर लिखे ये चमत्कारी शब्द, दूर हो जाएगा आर्थिक संकट

money

money

जीवन में धन का महत्व सभी जानते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने से लेकर सपनों को साकार करने तक पैसों (Money) की अहम भूमिका होती है, लेकिन कई बार मेहनत और प्रयास के बावजूद आर्थिक संकट और कर्ज का बोझ इंसान को परेशान कर देता है।

ऐसे समय में लोग ज्योतिषीय उपाय और टोटकों की ओर रुख करते हैं। इस लेख में हम आपको धन (Money) की कमी को दूर करने का एक आसान उपाय बताएंगे।

कौन-सा शब्द लिखें

“ॐ श्रीं” (Om Shreem) एक चमत्कारिक शब्द है। ॐ: ब्रह्मांड का मूल मंत्र है। इसको सनातन धर्म में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है।। श्रीं: महालक्ष्मी का बीज मंत्र है। यह धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसे हथेली पर लिखने से मानसिक शक्ति बढ़ती है। आर्थिक रास्ते खुलते हैं।

उपाय कैसे करें?

सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें।
लाल या हरे रंग की पेन का उपयोग करें।
दाईं हथेली पर “ॐ श्रीं” साफ अक्षरों में लिखें।
1-2 मिनट ध्यान लगाकर मंत्र का जाप करें।
इसे प्रतिदिन, खासकर सुबह करना चाहिए।

सावधानियां

उपाय को मजाक या खेल की तरह न लें।
मन में संदेह या नकारात्मकता न रखें।
लाल या हरी पेन न हो, तो नीली पेन भी चलेगी।
सकारात्मक वातावरण में ही यह उपाय करें।

चमत्कारी लाभ

पैसों (Money) की रुकावट दूर होती है। रुका धन वापस मिलता है।
कर्ज से मुक्ति मिलती है।
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है।
घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलते हैं।

इसका है वैज्ञानिक दृष्टिकोण

इस उपाय को सकारात्मक पुष्टि (Positive Affirmation) की तरह देखा जा सकता है। हथेली पर लिखा शब्द और उसका बार-बार दिखना मस्तिष्क को धन और सफलता से जोड़ता है। आपका मन उसी दिशा में काम करना शुरू कर देता है, जिससे धीरे-धीरे जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं।

Exit mobile version