Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 5 पर किया हमला, 2 की मौत

murder

murder

गया। बिहार के गया में एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई है। वहीं, परिवार के चार लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रिफर किया गया है। इन लोगों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना गया शहर के रामपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 31 रामपुर भुंंईटोली में हुई है। वारदात को मंगलवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच घर के ही दामाद ने अंजाम दिया है।

फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि दामाद अफीम का नशा करता है। नशे में आपा खोने के बाद उसने इस तरह की बर्बर घटना को अंजाम दिया।

होटल में लगी भीषण आग में आठ की मौत, 13 घायल

जानकारी के अनुसार, प्रभु मांझी मानपुर पोखरा का रहने वाला है। वह रामपुर भुंंईटोली में अपने ससुराल में ही रह रहा था। इस बीच बीते रात को उसने अपने स्वर्गीय बहनोई मुन्ना मांझी की पत्नी गीता देवी, गीता देवी की मां, गीता देवी के 3 बेटों लकी कुमार, लेदा कुमार और चिंटू कुमार पर गड़ासे से हमला किया। प्रभु मांझी ने अपनी पत्नी गोरकी देवी पर भी धारदार हथियार से वार किया।

खंती गड़ासा और ईट से सभी को निशाना बनाया। इस क्रम में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं चार लोगों को गंभीर हालत में गया के बाद पटना रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

Exit mobile version