Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दामाद ने सास-ससुर की गोली मारकर की हत्या

Murder

Murder

कासगंज। सोरो कस्बे के हर पति गंगा घाट स्थित लाल घाट निवासी पति पत्नी को दामाद ने अपनी गोली का निशाना (Shot) बनाया। गोली लगने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दामाद घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना की पृष्ठभूमि मे पारिवारिक विवाद प्रकाश में आ रहा है।

लाल घाट निवासी 40 वर्षीय गोपाल पुत्र सुभाष एवं उसकी पत्नी सुमन किराए के घर में रहती है। रविवार की दोपहर आगरा निवासी उसका दामाद अमित उपाध्याय अचानक पहुंचा। उसने घर में दाखिल होने के साथ ही नाजायज तमंचे से लगातार गोलियां दागना शुरू कर दी। गोली लगते ही महिला सुमन की मौत हो गई। जबकि उसका पति गोपाल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। ताबड़तोड़ चली गोलियों से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पड़ोस के लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। जबकि आस-पड़ोस के लोगों के सहयोग से घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान गोपाल ने भी दम तोड़ दिया। घटना की पृष्ठभूमि मैं पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम सत्य प्रकाश का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शवों कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेजे गए हैं।

दामाद के साथ थे दो अन्य हमलावर

सोरों में गंगा घाट पर हुए गोलीकांड के दौरान आगरा के निवासी दामाद के साथ दो अन्य आरोपित भी बताए जा रहे हैं। जिन्होंने गोपाल के घर में दाखिल होते ही ताबड़तोड़ गोलियां दागना प्रारंभ कर दी। करीब 5 राउंड गोलियां चली जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर पुलिस की पिकेट तैनात कर दी गई है।

गिरफ्तारी को टीम रवाना

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया है कि आरोपित एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। एसओजी सहित कई टीमें जिले से रवाना हो गई हैं। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version