Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संपत्ति विवाद में बेटे की पीट-पीटकर की हत्या, हत्यारोपी पिता हिरासत में

murder

murder

उत्तर प्रदेश के बहराइच नानपारा कोतवाली इलाके में पैसों के विवाद में एक पिता द्वारा अपने ही बेटे की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि नानपारा कोतवाली के घसियारनपुरा मोहल्ले में मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति ने दो शादियां की हैं।

सलीम की पहली पत्नी के पुत्र मोहम्मद कामिल (25) से सलीम का सम्पत्ति व पैसों को लेकर गुरुवार को विवाद हुआ था और विवाद के दौरान सलीम ने अपने पुत्र कामिल की लाठी डंडे से पिटाई की थी। उन्होंने बताया कि कामिल को आई चोटों के बाद कोतवाली नानपारा में मारपीट और धमकी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

नाले में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अधिकारी ने बताया कि घायल कामिल को नानपारा के सरकारी अस्पताल से बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया है। उन्होंने बताया कि कामिल के पिता सलीम के खिलाफ बेटे की गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Exit mobile version