• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरी से बिजली जलाने का विरोध करने पर बेटे ने लगायी पिता को आग

Writer D by Writer D
05/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
Fire

Son set father on fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक पिता को चोरी से बिजली (Electricity) जलाने की बेटे की कोशिश का विरोध इतना भारी पड़ा कि बेटे ने मां और अपनी पत्नी के साथ मिलकर सरेराह पिता पर डीज़ल डालकर आग (Fire) लगा दी। राहगीरों ने बुर्जुग को किसी तरह बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला छोटा खुदागंज के निवासी एजाज नवी (55) को उसी के बेटे ने राह में डीजल डालकर आग लगा दी। एजाज ने पुलिस को बताया की वह मजदूरी करता है। उसका बड़ा बेटा आजाद जो कि कबाड़ी का काम करता है,वह लंबे समय से उन्हें परेशान करता है। एक दिन पहले विद्युत विभाग की टीम ने छापा मार कर बकाएदारी होने पर बिजली का कनेक्शन काट दिया था।

आज तकरीबन करीब 11 बजे बड़ा बेटा आजाद अवैध रुप से बिजली का तार जोड़ने लगा। इसका जब पिता ने विरोध किया गया तो बेटे ने पहले घर पर लगे नल व अन्य सामान की तोड़ फोड़ की और फिर पिता से भी मारपीट करने लगा। इस पर पिता मझले बेटे फरियाद जो कि कबाड़ की फेरी लगाने गया हुआ था उसे तलाशने के लिए घर से निकल आए।

जब एजाज अपने बचाव को दूसरे बेटे को तलाशने के लिए सड़क पर जा रहा था तो आजाद ने पीछे से पत्नी और मां के साथ आकर उस पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगाकर तीनों मोटरसाइकिल से धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बमुश्किल बचा पाया। झुलसी हालत में बुजुर्ग को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

पीड़ित पिता एजाज ने बड़े बेटे व अन्य आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एजाज ने पुलिस को बताया कि उसका आरोपी बड़ा बेटा आजाद, पत्नी और पुत्रवधु कभी भी उसकी व परिवार के अन्य सदस्यों की जान ले सकते हैं। रविवार को बड़े बेटे के साले ने फोन कर कहा कि ज्यादा बोल रहा है तो पिता को मार दो। उसी के बाद बेटे ने आग लगा दी। राहगीर न बचाते तो जान चली जाती।

पुलिस ने बताया कि हमले में झुलसे एजाज का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल कराई जा रही है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newspilibheet news
Previous Post

सभी नगर निगम वाले शहरों में शुरू होगा ‘दीदी कैफे’

Next Post

दोस्तों के साथ नहाते समय युवक नहर में डूबा

Writer D

Writer D

Related Posts

106 Naxalites surrendered
Main Slider

106 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ रुपए के थे इनाम

11/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
New Bridge on Ganga
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Next Post
Drowned

दोस्तों के साथ नहाते समय युवक नहर में डूबा

यह भी पढ़ें

Kartik Aaryan shared monochrome picture on social media

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर शेयर की मोनोक्रोम तस्वीर

03/06/2021
AK Sharma

उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें: एके शर्मा

03/08/2023
death of the inspector from a heart attack

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जेल वार्डर व फायरमैन की लिखित परीक्षा दिसंबर में

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version