Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सैफ अली खान के साथ खेती करते नजर आए बेटे तैमूर अली खान

saif ali khan taimur ali khan

सैफ अली खान तैमूर अली खान

नई दिल्ली| सैफ अली खान की बेटे तैमूर के साथ खेती करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में आप देखेंगे कि तैमूर खेत में काफी एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। तैमूर ने इस दौरान शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहना है। वहीं सैफ ने व्हाइट पजामा और टी-शर्ट पहना है। यह फोटो पटौदी पैलेस की है जहां सैफ परिवार के साथ पहुंचे हैं। सैफ और तैमूर का यह अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

हेमा मालिनी कई सालों से ढूंढ रही थीं अपनी यह फोटो

दोनों की फोटोज कई फैन्स क्लब ने शेयर की हैं। तैमूर की स्माइल फैन्स का दिल जीत रही है।

कुछ दिनों पहले करीना ने तैमूर के लिए हैलोवीन पार्टी रखी थी। तैमूर की दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

बता दें कि करीना ने हाल ही में बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने कहा था कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था।

करीना ने कहा था, ‘मेरे घर में कुछ भी फिल्मी नहीं है। सैफ बहुत ही नॉर्मल और रिलैक्स रहते हैं। हां, जब उन्हें पता चला तब वह बहुत खुश थे। जैसा कि मैं कह चुकी हूं कि यह सब प्लान नहीं था लेकिन यह कुछ ऐसा था जिसे हम वास्तव में सेलिब्रेट करना चाहते थे और हम इसे साथ में एंजॉय कर रहे हैं।’

Exit mobile version