Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए सोनम कपूर ने करवाया मेकअप, पति के कमेंट ने खींचा ध्यान

sonam kapoor

sonam kapoor

बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। डिलीवरी के बाद सोनम अपनी मल्टीटास्किंग स्किल्स से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। बेटे वायु के जन्म के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने खुद को फिट करके सबको हैरान कर दिया है। वहीं अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  का एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो देखने के बाद हर कोई सोनम की तारीफ कर रहा है। आइये जानते हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है।

बॉलीवुड फिल्मों से सोनम पिछले कुछ वक्त से भले दूर चल रही हों, पर सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इन्हीं फैंस के लिए सोनम इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर किया करती हैं। मां बनने के बाद सोनम की जिंदगी काफी बदल गई है। फिर भी सोनम अपने फैंस के लिये वक्त निकालना नहीं भूली हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो करवा चौथ वाले दिन का है। वीडियो में सोनम मेकअप रूम में मेकअप कराती दिखाई दे रही हैं। अब आप में से कई लोगों के मन में ख्याल आया होगा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? बड़ी बात ये है कि मेकअप रूम में सोनम अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तैयार हुईं। वीडियो में सोनम ब्रेस्टफीड कराने के बाद लहंगा और ज्यूलरी पहनती हुई दिखीं।

सोनम कपूर ने मेकअप रूप से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अपनी टीम के साथ रियल वर्ल्ड में लोगों से मिलना अच्छा लगता है। अपने होम ग्राउंड में वापस आना बहुत प्यारा है। लव यू मुंबई।’ सोनम के इस वीडियो को लोग भर-भर कर प्यार दे रहे हैं। हर कोई सोनम को खूब, स्ट्रांग और टैलेंटेड बता रहा है।

Exit mobile version