Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम का स्पेशल मैसेज, पढ़कर हो जाएंगे भावुक

Anil Kapoor

Anil Kapoor

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन, आज भी वह अपनी फिटनेस के चलते किसी फिल्म में पिता के रोल की जगह साइड हीरो के किरदार में ही नजर आते हैं।

हर कोई अनिल कपूर की यंग पर्सनालिटी का दीवाना है। आज जब, अनिल कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो उनकी बेटी सोनम कपूर  ने सोशल मीडिया पर उनके लिए खास बर्थडे मैसेज लिखा है और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है।

दरअसल, सोनम कपूर  इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं। यानी अपने पापा  के बर्थडे पर सोनम उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के लिए बर्थडे पर खास मैसेज लिखा है। सोनम ने पापा अनिल कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अनिल कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित बच्ची की मदद को आए सोनू सूद, लिखा- आज ही हो जाएगी सर्जरी

फोटो शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे डैडी… आप दुनिया के सबसे पॉजिटिव, दयालु और उदार इंसान हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे अंदर आपके संस्कार हैं। मैं आपको बहुत करती हूं। नए साल पर आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार सोनम कपूर ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अभी तक सोनम कपूर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की किसी तरह की घोषणा नहीं की है। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Exit mobile version