Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अर्जुन और रकुलप्रीत के गाने ने मचाई धमाल, चंद घंटो में वायरल हुआ गाना

Arjun and Rakulpreet

Arjun and Rakulpreet

बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में जितना कठिन है बड़े पर्दे पर रहना उतना ही कठिन है उस पर टिके रहना। ऐसे ही कई एक्ट्रेस हैं जिन्हें ये कम समय में मुकाम हासिल हो गया। ठीक ऐसी ही हैं रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने काफी कम समय में अपनी पहचान बना ली है। रकुलप्रीत जल्द ही एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नज़र आने वाले हैं।

योगी सरकार ने दिया 50-50 लाख कोविशिल्ड और कोवैक्सीन का दिया ऑर्डर

लेकिन कोरोना वायरस के चलते ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ का दूसरा गाना ‘जी नहीं करदा’ (Jee Ni Karda) आज रिलीज हो गया है। इस पंजाबी गाने में अर्जुन रकुल बारात में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अगर आप ढूंढ रहे हैं कम बजट लैपटॉप, तो जरूर पढ़ें ये खबर

बता दे ‘सरदार का ग्रैंडसन’ का पहले गाने ‘दिल है दीवाना’ को फैंस ने खूब प्यार दिया है। अब फिल्म का दूसरा गाना ‘जी नहीं करदा’ आज रिलीज हो चुका है। दोनों का ये पंजाबी गाना काफी मस्ती से भरा हुआ है दोनों एक बारात में ठुमके लगाते दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ये गाना शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा “थोड़ा सा ड्रामा ढेर सारी मस्ती, आप सभी को इस गाने पर भांगड़ा कराने के लिए आ गए हैं. जी नहीं करदा रिलीज हो गया है”।

 

Exit mobile version