Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘राजा जी प मरे लगनी’ गीत ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

Raja Ji Pa Mare Lagni

Raja Ji Pa Mare Lagni

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) अदाकारा माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) का नया म्यूजिक वीडियो ‘राजा जी प मरे लगनी’ (Raja Ji Pa Mare Lagni) इंटरनेट पर छा गया है। उनके इस गाने के वीडियो को 3 मिलियन यानी 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Video

भोजपुरी गीत ‘राजा जी प मरे लगनी’ (Raja Ji Pa Mare Lagni) का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सफेद लहंगे और लाल ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ ही उनका लुक बेहद ही प्यारा लग रहा है और गाने में उनके एक्सप्रेशंस कमाल के हैं। उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। यही वजह है कि दर्शक इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

शादी की सालगिरह पर ड्रीम गर्ल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस से कही ये बात

गाने के वीडियो को बड़ी भव्य लोकेशन पर शूट किया गया है। इस गीत को सिंगर अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है। उनकी सुरीली आवाज सीधे दिल में दस्तक दे रही है। इस वीडियो को अब तक 39 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल हैं। इससे पहले माही श्रीवास्तव का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘बेचे बलमुउआ अनार’ और काला साड़ी का दर्शकों को खूब भा रहा है।

बहरहाल, माही श्रीवास्तव का वीडियो सॉन्ग ‘राजा जी प मरे लगनी’ के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। पीआर बया डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम, डायरेक्टर भोजपुरिया हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन हैं।

आमिर खान की बेटी को आ रहे एंग्जायटी अटैक

Exit mobile version