Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी सोनी राजदान, बोली- वह मासूम है

soni rajdan- riya chakraborty

soni rajdan- riya chakraborty

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती  सुशांत सिंह राजपूत  की मौत के बाद से ही गलत कारणों से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस पर सुशांत सिंह राजपूत की संपत्ति हड़पने की कोशिश से लेकर उन्हें ड्रग्स देने तक के आरोप लगाए जा चुके हैं।

ड्रग्स मामले में रिया को कुछ समय जेल में भी काटना पड़ा। ऐसे में हर तरफ से रिया चक्रवर्ती को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, इन सबके बीच इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो खुले तौर पर उनका समर्थन कर रहे हैं। इनमें शिबानी दांडेकर से लेकर राजीव लक्ष्मण जैसे कई सितारे शामिल हैं।

रितेश पांडे के गाने ‘जादो जी के चउकी’ ने मचाई धूम, 4 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट  की मां और महेश भट्ट  की पत्नी सोनी राजदान  भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतर आई हैं। सोनी राजदान ने रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने एक यूजर को रिया चक्रवर्ती को काम ना मिलने की बात कहने पर जवाब दिया है।

दरअसल, इस यूजर ने रिया चक्रवर्ती के करियर को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसमें उसने कहा था कि रिया के जेल जाने के बाद उसका फिल्मी करियर लगभग खत्म हो चुका है और अब शायद ही उन्हें कोई काम दे।

इसके जवाब में सोनी राजदान ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘उसके जेल जाने से यही बात साबित हुई कि जिन लोगों ने भी उसके साथ ऐसा किया गलत किया और वह मासूम है। इस पूरे खेल में उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया। उसके साथ कोई काम क्यों नहीं करेगा? मुझे लगता है वह अच्छा काम करेंगी। मुझे तो यही उम्मीद है।’

हालांकि, इससे पहले भी इशारों-इशारों में सोनी राजदान रिया का समर्थन कर चुकी हैं। इसके साथ ही उनके पति महेश भट्ट भी रिया के समर्थन में खड़े नजर आ चुके हैं।

Exit mobile version