Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिर से कोरोना पॉजिटिव हुईं सोनिया गांधी, 3 दिन पहले प्रियंका गांधी भी हुईं संक्रमित

sonia gandhi

sonia gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी। सोनिया गांधी को हाल ही में कोविड हुआ था। 10 अगस्त को प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि वो फिर से कोविड पॉजिटिव हो गई हैं।

CBI के DSP को ट्रक से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर की मौत

सोनिया गांधी को जून के महीने में कोरोना वायरस हुआ था। पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उनको फंगल इंफेक्शन भी हुआ था। उन्हें 12 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी नाक से खून आने लगा था।

Exit mobile version