Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi

sonia gandhi

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कल सोमवार शाम को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया की हालत फिलहाल ठीक है और उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया (Sonia Gandhi) रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आई हैं और उन्हें वहां भर्ती कराया गया है, लेकिन उन्हें खांसी की पुरानी समस्या है, और वह चेकअप के लिए लगातार आती रहती हैं, खासकर दिल्ली में प्रदूषण की वजह से। उन्हें कल सोमवार शाम को भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version