• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वो अकेला नहीं है… जेल में बंद राजपाल के सपोर्ट में आए सोनू सूद, फिल्म इंडस्ट्री से की ये अपील

Writer D by Writer D
10/02/2026
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sonu Sood-Rajpal Yadav

Sonu Sood-Rajpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल अधिकारियों के सामने बेहद भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। वो अकेले पड़ गए हैं और कोई उपाय नहीं है। इसी बीच मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) उनके सपोर्ट में उतरे हैं।

सोनू सूद (Sonu Sood) ने राजपाल यादव की स्थिति पर अफसोस जताया है और इंडस्ट्री में दिए गए उनके योगदान को याद करते हुए इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से एक खास अपील की है। सोनू सूद ने राजपाल के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की है कि वो इस बुरे वक्त में राजपाल का समर्थन करें और आर्थिक रूप से उनकी अदद करें। अभिनेता ने ये भी बताया कि राजपाल उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे और वो इसके लिए उन्हें अभी से ही साइनिंग अमाउंट दे रहे हैं।

सोनू सूद (Sonu Sood) बोले- राजपाल यादव एक गिफ्टेड एक्टर हैं

सोनू सूद (Sonu Sood) ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में राजपाल यादव के लिए लिखा, ”राजपाल यादव एक गिफ्टेड एक्टर हैं, जिन्होंने वर्षों तक हमारी इंडस्ट्री को न भूलने वाला योगदान दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से। वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना ​​है कि ये हम सभी के लिए प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का वक्त है।”

उन्होंने आगे लिखा, ”फ्यूचर के काम के बदले में एडजस्ट किया जाने वाला एक छोटा सा साइनिंग एमाउंट दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे ये याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है। इसी तरह हम ये दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं ज्यादा हैं।”

क्या है मामला?

राजपाल का ये कानूनी विवाद साल 2010 से चल रहा है। अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन, फिल्म के बुरी तरह पिटने से अभिनेता को भारी नुकसान झेलना पड़ा था और उन्हें कर्ज चुकाने में काफी मुश्किलें हुईं।

एक्टर ने जो चेक दिए थे वो भी बाउंस हो गए। इसके बाद मामले ने कानूनी रूप ले लिया। इस केस में अप्रैल 2018 में राजपाल और उनकी पत्नी को 6 महीने जेल की सजा भी सुनाई गई थी। लेकिन, उन्होंने इस फैसले को चुनौती दी थी। कई बार उन्हें अदालत की तरफ से राहत मिली। लेकिन, वो बार-बार रकम चुकाने में असमर्थ हुए तो कोर्ट ने हाल ही में उन्हें बिना देरी किए सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

Tags: Sonu Sood
Previous Post

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने कई घरों में लगाई आग; 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

Next Post

स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे… ओम बिरला का बड़ा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Om Birla

स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे... ओम बिरला का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें

sushant singh rajput

सुशांत केस में दोस्त ऋषिकेश पवार फरार, जांच एजेंसी तलाश में जुटी

08/01/2021
voting counting

बिहार चुनाव: भागलपुर की पांच सीटों पर राजग पर कब्जा, महागठबंधन को मिली दो सीटें

11/11/2020
Premanand Maharaj

भक्तों पर बरसी कृपा: प्रेमानंद महाराज ने दी झलक, मिनी पदयात्रा में छाया आस्था का सागर

12/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version