Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड, को-एक्टर की मौत के बाद उठाया ये खौफनाककदम

Chandrakant

Chandrakant

साउथ इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस एक्टर चंद्रकांत ( Chandrakant) ने सुसाइड कर लिया है। खबरें मिली है कि उनकी को-एक्टर पवित्रा जयराम की मौत के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। बता दें कि पवित्रा जयराम एक फेमस टीवी एक्ट्रेस थीं, जिनका कुछ दिन पहले ही एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, साउथ एक्टर चंद्रकांत मणिकोंडा स्थित अपने घर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए हैं। एक्टर के अचानक निधन की खबर से फैंस काफी शॉक्ड हैं।

बता दें कि चंद्रकांत ( Chandrakant) उर्फ चंदू एक बेहतरीन एक्टर थे। उन्हें टेलीविजन के टॉप एक्टर्स में से एक माना जाता था। साउथ में उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी करीबी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस को कार एक्सीडेंट में खो दिया था। अब एक्टर ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। चंद्रकांत अलकापुर में अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब एक्टर को बार-बार फोन किया जा रहा था और वे जवाब नहीं दे रहे थे, तो परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा।

शो में साथ काम करते थे चंद्रकांत ( Chandrakant)  और पवित्रा

जब पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई, तो जांच में चंद्रकांत के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। पवित्रा की मौत के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजली भी दी थी। अब एक्टर के इस कदम के बाद हर कोई काफी हैरान है। फैंस का यही सवाल है कि आखिर उनके सुसाइड करने के क्या वजह रही होगी।

आंखों की सर्जरी के बाद भारत लौटे राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल से पहुंचे मिलने

उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। पवित्रा की बात करें, तो वे तेलुगु शो त्रिनयनी में थिलोत्तमा के रोल में नजर आई थीं। वहीं, चंद्रकांत इस शो में उनके पति विशाल बने थे। इसके अलावा उन्होंने जोकाली, नीली, राधा रमण जैसे शोज में काम किया है।

 

Exit mobile version