Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने की यह बड़ी गलती, मांगनी पड़ी माफी

vijay

vijay

नई दिल्ली। साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार महान अभिनेता विजय सेतुपती एक विवाद में फंस गए हैं, जिसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। सेतुपति 16 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस शनिवार यानी 16 जनवरी को उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अच्छे मौके पर सुपरस्टार विजय सेतुपती के फैंस ने और कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियों ने उनकों सोशल मीडिया पर हार्दिक बधाई दी, लेकिन अपने जन्मदिन की वजह से विजय सेतुपती विवादों में घिर गए हैं।

बॉलीवुड की यह फिल्में आपको मिडिल क्लास फैमिली की परेशानी से कराएगी रूबरू

दरअसल मामला यह है कि, हाल ही में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपती ने अपना जन्मदिन एक फिल्म के सेट पर ही मनाया था। उन्होंने निर्देशक पोनराम की आने वाली फिल्म के सेट पर ही मनाया। फिल्म के सेट पर ही उन्होंने फिल्म के कास्ट के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक भी काटा। लेकिन आपको एक चौकाने वाली बात बता दें कि विजय सेतुपती ने अपने इस केक को तलवार से काटा है। जिसके चलते वह विवादों में आ गए हैं और उन्होंने अब सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी है।

Exit mobile version