• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंच में बनाएं स्वाद से भरपूर सोया चाप करी

Writer D by Writer D
08/06/2023
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Soya Chaap Curry

Soya Chaap Curry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वाद और सेहत से भरपूर कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। उत्तर भारत में इसे बहुत पसंद किया जाता हैं। अगर आप रोज-रोज डिनर में एक ही जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। आइए जानते हैं कैसे बनानी हैं घर पर सोया चाप करी।

सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की सामग्री

– 4 सोयाबीन चाप स्टिक्स
– बारीक कटा हुआ एक प्याज
– बारीक कटा हुआ एक टमाटर
– एक छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
– बारीक कटी लहसुन की 5 कलियां
– बारीक कटी 2 हरी मिर्च
– आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
– 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
– आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
– स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
– 2 बड़ी इलायची
– एक छोटा चम्मच जीरा
– स्वादानुसार नमक
– तेल जरूरत अनुसार

सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की विधि

– गैस पर पानी गर्म करें और सोयाबीन चाप स्टिक्स को नर्म होने के लिए इस गर्म पानी में 2 से 3 घंटे तक डाल कर रख दें।
– गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं।
– अब प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
– जब प्याज पककर सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डालें।
– टमाटर पकने के बाद इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
– अब गैस बंद कर दें और ग्रेवी को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें।
– इसके बाद ग्रेवी के पेस्ट को पैन में डालकर गैस पर रखें। इसमें सोयाबीन चाप स्टिक्स डालें।
– पैन को ढक दें और 5 से 7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं।
– गैस बंद करके हरी धनिया पत्तियों से सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) को गार्निश करें। अब गर्मागर्म करी खाने की थाली में परोसें।

Tags: recipeRecipe in Hindisoya chaap curry recipe
Previous Post

स्किन की कई समस्याओं का उपाय है बेकिंग सोडा, जानें इस्तेमाल के तरीके

Next Post

5 रुपए वाली इस चीज से मिलेंगे खूबसूरत बाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Besan Cheela
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी पनीर बेसन चीला

07/02/2026
Valentine's Day
फैशन/शैली

Vaelentine Day पर दिखेंगी खूबसूरत, अपनाएं शहनाज हुसैन की ये टिप्स

07/02/2026
vitamin-E
फैशन/शैली

इस तेल के इस्तेमाल से स्किन पर आएगा निखार

07/02/2026
sweet dish
खाना-खजाना

इस Rose Day पर ये स्वीट डिश घोलेगी रिश्तों में प्यार की मिठास

07/02/2026
Rose Day
फैशन/शैली

‘मेरी जिंदगी का खूबसूरत गुलाब हो तुम…’, Rose Day पर अपने पार्टनर को इन मैसेज के साथ करें विश

07/02/2026
Next Post

5 रुपए वाली इस चीज से मिलेंगे खूबसूरत बाल

यह भी पढ़ें

salman khan

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट ने सलमान खान के शो को बताया बकवास और नकली

03/12/2020
Murder

एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, जंगल में मिले सिर कटे शव

13/10/2024
Hair Mask

इन चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे आपके बाल

16/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version