• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा और प्रसपा का हुआ गठबंधन, अखिलेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से लंबे इंतजार के बाद मुलाकात की। जानकारी के अनुसार अखिलेश दोपहर बाद लखनऊ स्थित शिवपाल के आवास पर मिलने के लिये पहुंचे।

दोनों के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई। लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ब्यौरा दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल नहीं दिया गया है। प्रसपा के एक नेता ने बताया कि अखिलेश के साथ सपा का कोई नेता साथ नहीं है। वहीं मुलाकात के कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई।

क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है। #बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/x3k5wWX09A

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 16, 2021

माना जा रहा है साल 2017 के बाद गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने बात हुई। इसी के साथ दोनों दलों के एकजुट होने के आसार लगभग बन ही गये हैं।

गुरुवार की दोपहर उत्तर प्रदेश की चुनावी माहौल में अचानक ही सपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के बीच गठबंधन के समीकरण बन ही गये। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अचानक चाचा शिवपाल के घर पहुंचने की खबर वायरल हो गई। बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इस बहुप्रतिक्षित मुलाकात की खबर मिलते ही दोनों दलों के कार्यकर्ता शिवपाल यादव के घर के बाहर और सपा के प्रदेश कार्यालय पर एकजुट होने लगे। सभी चाचा-भतीजे की इस मुलाकात के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा करते दिखे।

सपा से विलय करेगी प्रसपा, चाचा शिवपाल से अखिलेश ने की मुलाकात

वहीं, बंद कमरे में जो फैसले हो रहे हैं, उन्हें लेकर कयास जोरों पर थे। लेकिन मुलाकात खत्म होने के कुछ ही समय बाद अखिलेश यादव के ट्वीट में सभी कयासों पर विराम लगा दिया। ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई है। जिसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी और जोश की लहर दौड़ गयी और सरकार बनाने के दावों को और भी मजबूती से बुलंद करने की बात करने लगे।

Tags: akhilesh yadavLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindishivpal singh yadavup election 2022Uttar Pradesh News
Previous Post

स्कूल वैन और कार में जोरदार टक्कर, आठ छात्र समेत 10 घायल

Next Post

उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता : राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Shivling
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

15/02/2026
Potato Tuk Chaat
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Next Post

उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

Murder

मामूली बात पर की भाई की हत्या

01/01/2023
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

स्टेट बैंक में गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, परिसर में मचा हड़कंप

06/05/2023
india china

चीन तनाव: 15 दिनों की लड़ाई के लिए हथियार व गोला-बारूद रखेंगे सुरक्षाबल

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version