Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धारदार हथियार से हमला कर सपा बूथ उपाध्यक्ष की हत्या

Murder

Murder

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के बूथ उपाध्यक्ष की लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर हत्या (Murder) कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि कैथी डोमरीया गांव निवासी 52 वर्षीय नंद कुमार मौर्या उर्फ किशुन सपा के बूथ उपाध्यक्ष थे। इनका गांव के ही शम्भू पाण्डेय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह नंद कुमार मौर्या फसल कटवाने के लिए खेत पर गए थे, तभी शम्भू पाण्डेय व उनके सहयोगियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडे व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे किशुन मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल किशुन मौर्या को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि उनके पिता किशुन मौर्या आज फसल देखने खेत गए थे। खेत पर पहले से ही दर्जनों की संख्या में मौजूद हमलावरों ने कुल्हाड़ी, हसिया हमलाकर कर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने नामजद तहरीर दी है। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, अतिशीध्र हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version