Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा, बसपा अवसरवादी, ये संकट में साथी नहीं : सीएम योगी

आगरा। जिले के किरावली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। बोले आज सीकरी की धरती पर भाजपा के प्रत्याशी के लिया अपील करने आया हूं।

सभा में मौजूद लोगों की भीड़ से बोले आपने सपा, बसपा की कार्यप्रणाली को देखा। भाजपा की कार्यपद्धति को देखा। कोरोना प्रबंधन पर बेहतर कार्य हुए। लोगों को उपचार के साथ खाद्यान भी दिया। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में राशन की डबल डोज दी। संकट काल में भाजपा की सेवा कर रहे थे। सपा, बसपा अवसरवादी। ये संकट में साथी नहीं हैं।

ये गोकुल जाट की धरती, जिसने ओरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। सपा सरकार आगरा के म्यूज़ियम का नाम भी मुगल के नाम पर रखना चाहती थी। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।

मुख्यमंत्री बोले कि आगरा का विकास हो रहा है। आगरा को मेट्रो, हवाई सेवा, गंगाजल भी मिला है। सपा सरकार में सिर्फ दंगे हुए। सूबे में रोज दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी लाल है। रामभक्तों पर भी गोली चलवाने से इनके हाथ रंगे हैं। युवाओं को रोजगार दिया। पिछली सरकार में नौकरी के नाम पर लूट होती थी। ट्रांसफर के नाम पर वसूली होती थी।

भाजपा की सरकार बनेगी और 10 मार्च के बाद माफिया पर फिर बोल्डोजर चलेगा। आपने चौधरी उदयभान जैसे योग्य व्यक्ति को चुना, हमने मंत्री बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा कि चौधरी बाबूलाल एक युवा हैं, आप इनके नाम से सहमत हैं? कमल को वोट देंगे? लोगों का सहमती में जवाब सुनकर उन्होंने भारत माता की जय के साथ उदबोधन को समाप्त किया।

सपा के पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का निधन, बेटे को टिकट ना मिलने से थे आहत

बता दें कि किरावली के रामवीर क्रीड़ा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए तीन सौ प्रभावी मतदाताओं को बुलाया गया था लेकिन यहां 500 से भी ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। आने वालों का सिलसिला भी अभी थम नहीं रहा है। मुख्यमंत्री को सुनने की बेताबी लोगों में कुछ इस तरह थी कि आसमान में उनके हेलीकॉप्टर को देखते ही लोगों ने जय श्री राम, योगी योगी के जयकारे लगाने शुरू कर दिये।

Exit mobile version