Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश पर FIR के विरोध में सपा ने फूंका योगी का पुतला, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Samajawadi Party

समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुरादाबाद की घटना को लेकर दर्ज मुकदमा के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज यहां सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

सपा युवाजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री योगी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुरादाबाद की घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा यह सुनियोजित साजिश है। उनका कहना है कि श्री यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है।

संदीप यादव ने कहा कि अब योगी सरकार सपा के बढ़ते जनाधार से डर गयी है और दमरकारी नीति के तहत सरकार के इशारे पर मीडिया के माध्यम से अखिलेश यादव पर जो मुकदमा दर्ज कराया है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सपा इस प्रकार की ओछी राजनीति और मुकदमों से डरने वाले नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव में सपा भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।

दलित की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा आज सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में कहा गया कि मुरादाबाद की घटना भाजपा द्वारा प्रायोजित एक सुनियोजित साजिश है। भाजपा श्री यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री के पर हमला कर उन्हें क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है वह निंदनीय है। उल्टे सरकार के इशारे पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

श्री यादव ने कहा कि यदि सरकार अपनी खामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की घटिया सोंच से नहीं उबरती तो सपा के लोग आने वाले समय में जेल भरो आंदोलन चलाएंगे और प्रदेश की जेलों में उनको रखने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका बदला लेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में मुरादाबाद में सपा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे के दौरान संवाददाता सम्मेलन में धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं पर मामला दर्ज कराया गया था।

Exit mobile version