Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा प्रत्याशी ने ईवीएम बदलने का लगाया आरोप, हंगामा

देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में सोमवार देर शाम बरहज व रुद्रपुर के सपा प्रत्याशी (SP Candidate) व सलेमपुर के सुभासपा प्रत्याशी हंगामा करने लगे। ये लोग ईवीएम (EVMs) बदलने का आरोप लगा रहा थे। उनका आरोप था कि बिजली काटकर स्ट्रांग रूम से ईवीएम को बदला जा रहा है।

बरहज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुरली मनोहन जायसवाल, रुद्रपुर के रामभुआल निषाद और सलेमपुर विधान सभा के सुभासपा के प्रत्याशी मनबोध प्रसाद, रुद्रपुर के रामभुआल निषाद अपने समर्थकों के साथ सोमवार की देर शाम को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचे। सपा नेता स्ट्रांग रूम के अंदर परिसर में कुछ लोगों के जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एक बार दो मिनट और एक बार छह मिनट के लिए बिजली कटी हुई थी। कोई भी अंदर नहीं गया है। फिर भी सपा के लोग आरोप लगाते रहे कि उन्होंने दूर से देखा है कि अंधेरे में कुछ लोग स्ट्रांग रूम में घुसे। उनका आरोप था कि ईवीएम बदलने की कोशिश किया जा रहा है।

इसके बाद सीओ सदर ने प्रत्याशियों को सीसीटीवी कैमरा से दिखाया सुरक्षा कैसी है। इसके बाद सपा नेता शांत हुए और कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल से कुछ दूरी पर बैठ गए।

क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि सपा प्रत्याशी व कुछ अन्य लोग ईवीएम बदलने का आरोप लगा कर हंगामा कर रहे थे। प्रत्याशियों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

Exit mobile version