Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर के बिगड़े बोल, कहा- मतगणना में बेईमानी हुई तो करूंगा इलाज

अमरोहा। जनपद की हसनपुर विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मुखिया गुर्जर (Mukhiya Gurjar) ने कहा कि मतगणना में प्रशासन बेईमानी करेगा तो वहीं इलाज करूंगा। मुखिया की धमकी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हसनपुर विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मुखिया गुर्जर अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। भाजपा में रहने के दौरान भी मुखिया गुर्जर लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते थे।

बुधवार शाम सोशल मीडिया पर मुखिया गुर्जर का 59 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में मुखिया बोले कि भाजपा वाले हार रहे हैं। हारते समय कुछ भी उल्टा सीधा काम कर सकते हैं।

जनता ने समाजवादी गठबंधन को हृदय से अपना शुभचिंतक माना : अखिलेश यादव

इसके बाद मुखिया ने समर्थकों और गठबंधन कार्यकर्ताओं से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर मतगणना स्थल के पास जुटने की अपील की। मुखिया बोले कि प्रशासन की बेईमानी बिल्कुल नहीं चलने दूंगा। मैंने बहुत इलाज किया है। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Exit mobile version