Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला, फायरिंग और पथराव

abhay singh

abhay singh

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Election) के दौरान अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशियों के समर्थक शुक्रवार को आपस में भिड़ गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना महाराजगंज के नेव कबीरपुर के पास हुई। यह मामला गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र का है।

जहां सपा प्रत्याशी अभय सिंह (Abhay Singh) एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी (Arti Tiwari) के पति खब्बू तिवारी (Khabbu Tiwari) के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान आपस में भिड़ंत हुयी। इसमें हवाई फायरिंग एवं एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मिली है।

घटना के दौरान भाजपा नेता विकास सिंह बाल-बाल बच गये। लेकिन प्रचार कर रही करीब आधा दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गयी है। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों को अलग कर बीच-बचाव किया।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह स्वयं फायरिंग कर रहे थे। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। वहीं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने में एकत्रित हो गये।

Exit mobile version