Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा ने घोषित किए समाजवादी व्यापार सभा के 81 जिला और महानगर अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी व्यापार सभा के कुल 81 महानगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

बताया जा रहा है कि ये फेरबदल पंचायत चुनाव को देखते हुए किया गया है। इनमें लखनऊ मंडल में भरत वाधवानी को लखनऊ जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गणेश कुमार अग्रवाल को लखनऊ नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से सौरभ अग्रवाल को मेरठ जिला व विजय कुमार को मेरठ नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं प्रेम चंद गुप्ता को गाजियाबाद जिला, शुभम गुप्ता को हापुड़, रवींद्र गोयल को बुलंदशहर, समीर शर्मा को मुरादाबाद, सुरेंद्र भाटिया को बरेली जिला और अजय गुप्ता को बरेली महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

अंतरिक्ष में एक साथ आगे बढ़ेंगे भारत और भूटान, जल्द ही करार पर करेंगे हस्ताक्षर

देखें लिस्ट

बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार 31 मार्च से पहले हर हाल में चुनाव पूरा करवा लेना चाहती है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में इस बार के पंचायत चुनाव अलग होंगे। इनमें आम आदमी पार्टी ने भी भाग लेने की घोषणा कर दी है और अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, शिवसेना ने भी प्रत्याशियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस बार एक साथ होंगे। अभी तक की तैयारियां मार्च 2021 में चुनाव कराने की हैं। आरक्षण का फार्मूला जल्द तय उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य। क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस हो जाएगा। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूर्ण कर ली जाएगी।

Exit mobile version