Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अग्निपथ योजना पर सपा और कांग्रेस कर रहे हैं राजनीति: स्वतंत्र देव

swatantra dev

swatantra dev

बरेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस इस विरोध को हवा दे रहे हैं।

श्री सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष भाजपा सरकार के हर अच्छे काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है। जनता से नकारे जाने के बाद कमजोर हो चुके विपक्षी दल अब लोगों को भड़काने की ओछी हरकतों पर उतर आए हैं।

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी दल के अध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताकर विरोध किया था। वही वैक्सीन कारगर साबित हुई और अब सपा और कांग्रेस लोगों को भड़काकर अग्निपथ योजना के विरोध को हवा दे रहे हैं, विरोध करा रहे हैं, लेकिन युवाओं को समझना चाहिए कि अग्निपथ योजना बहुत अच्छी है। इससे युवाओं का बहुत हित होगा।

CHC-PHC स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में किया जाएगा इजाफा

उन्होने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के बल पर सिर्फ देश को लूटा और खोखला किया। जनता ने कांग्रेस और सपा को वंशवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने की वजह से नकार दिया, इसलिए अब ये लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

स्वतंत्र देव ने बरेली में सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ बैठक भी की और सिंचाई परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि बारिश सिर पर है, इसलिए बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम तत्काल पूरे कर लिए जाएं। विभाग के कामों को समय से पूरा किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जायजा लिया।

Exit mobile version