Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2027 से पहले ही यूपी में बनेगी सपा सरकार: शिवपाल यादव

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

बलिया। सपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि 2024 में भाजपा को हम देश से हटाएंगे फिर 2027 से पहले ही यूपी में सपा की सरकार बन जाएगी। वे सहतवार में स्व बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में गुरूवार को बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बलिया का खूब विकास हुआ। यहां ऐतिहासिक कार्य किए गए। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में जो सरकारें हैं, राम के नाम पर झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने कितने वादे किए, लेकिन नौ सालों में कोई वादा पूरा नहीं किया। चैन राम पोखरा पर जुटी भीड़ से कहा कि यहां आश्वासन देना चाहते हैं कि अभी हम थके नहीं हैं। भाजपा को हटाने के लिए यदि समाजवादियों का उत्पीड़न हुआ तो तलवार बनकर ढाल की तरह खड़े रहेंगे।

उन्होंने (Shivpal Yadav)  कहा बलिया तो अंग्रेजों को भगाने का काम किया। अब यहीं से भाजपा को भगाने की शुरुआत होगी। मैनपुरी में हमने इन्हें सबक सिखाया है। वहां चुनाव में कुछ बड़बोले मंत्री गए थे।

सीएम योगी ने जेपी नड्डा का स्वागत किया, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बिना नाम लिए कहा अब हम आपको सिखाएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है। आह्वान किया कि नौजवानों निकल पड़ो। चाहे जेल जाना पड़े, इन बेईमान भाजपाइयों को सत्ता से बाहर करना है। 2024 में इन्हें हटाना है। फिर 2027 से पहले उत्तर प्रदेश से भी भाजपा हटेगी। एकबार फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं दिया। नौकरियां नहीं दी। महंगाई बढ़ाकर गरीबों का जीवन मुश्किल कर दिया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, विधायक जयप्रकाश अंचल, विधायक संग्राम सिंह यादव व नपा चेयरमैन सरिता सिंह आदि थीं। संचालन कार्यक्रम के संयोजक नीरज सिंह गुड्डू ने किया।

Exit mobile version