Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा का समाजवाद से कोई वास्ता नहीं है : राजनाथ

BJP

rajnath singh

रायबरेली। रक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह (Rajnath) ने रविवार को सपा पर तंज कसते हुए उसे सिर्फ नाम की समाजवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि सपा का समाजवाद से कोई वास्ता नहीं है, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी और समाजवादी दोनों है। बिना भेदभाव के जनता की सेवा करना ही हमारी पहचान है। जबकि सपा की सरकारों में भेदभाव किया जाता था।

राजनाथ ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा ही अकेले समाजवादी है, जिसका विश्वास लोकतंत्र में है और अंत्योदय उसकी पहचान है। भाजपा देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए भी काम करती है। फ्रांस से रॉफेल प्राप्त करते हुए उस पर ”ओम” लिखा गया था, जो हमारी पहचान है। इसके लिए तुष्टीकरण के बजाय अपनी संस्कृति और राष्ट्रवाद का काम किया गया।

‘अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ना झुकेगा, ना रुकेगा’ : राजनाथ

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने पार्टी उम्मीदवार अमरपाल मौर्य को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है, जो इसका प्रमाण है कि भाजपा जो कहती है वही करती भी है।

जनसंघ के समय वादा किया गया था कि अनुच्छेद 370 को हटाएंगे, बहुमत मिलने पर उसे भी हटा दिया। यदि अटलजी के समय में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होता तो अनुच्छेद 370 को उसी समय हटा दिया जाता। रक्षामंत्री ने कहा कि किसानों और गरीबों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया जेल की हवा खा रहे हैं और शासन व्यवस्था लोगों के लिए काम कर रही है।

Exit mobile version