• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
Yashpal Chaudhary

Yashpal Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रह चुके लघु सिंचाई विभाग के पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी का सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। पूर्व विधायक कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इलाज के रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लेकिन सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया।

चौधरी सपा से धौरहरा क्षेत्र से दो बार 1993और 2002 विधायक रहे। 2003 में यूपी के लघु सिंचाई विभाग के राज्य मंत्री रहे। शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया। सबसे पहले पंडित तेज नारायण त्रिवेदी के संपर्क में आकर राजनीति शुरू की। सबसे पहले ब्लाक प्रमुख बने. एमएलए के दो चुनाव बहुत कम वोट से हारे।

देश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, सक्रिय मामले घटकर 37, 15, 221  पर पहुंचे

कुछ दिन पूर्व करना संक्रमित पाए जाने के बाद लखनऊ के विभूति खंड के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से निजात पाकर स्वस्थ हो गये थे। वे लखनऊ के विभूति खंड में बने अपने आवास पर रह रहे थे। सोमवार देर रात उनके सीने में दर्द महसूस हुआ और फिर उन्हें इलाज के लिए विभूति खंड के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक होने से उनका निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना पाकर जिले में उनके समर्थकों में शोक की लहर फैल गई। जिले में यशपाल चौधरी काफी लोकप्रिय नेता थे। 2012 और 2017 के धोराहर विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। यशपाल चौधरी अपने छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गए थे और अपने क्षेत्र के काफी लोकप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते थे। विधायक बनने से पहले एक बार ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके थे। यशपाल चौधरी का सन 2004 में हार्ट का बाईपास सर्जरी से इलाज भी हुआ था।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

पूर्व मंत्री के निधन पर जिले के समाजवादी पार्टी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उधर समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर यशपाल चौधरी के निधन पर दुख प्रकट किया। समाजवादी पार्टी ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक एवं अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना।”

Tags: Samajwadi partyup newsYashpal Chaudhary
Previous Post

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

Next Post

अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से निजात पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

01/09/2025
Snake Plant
Main Slider

घर के अंदर रखें ये पौधा, खुल जाएंगे धन समृद्धि के मार्ग

01/09/2025
Soya Pulao
Main Slider

आज बनाएं स्पेशल पुलाव, यह है टेस्टी डिश बनाने का तरीका

01/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने महज 10 माह में 13 लाख से अधिक निर्धन परिवार को जीरो पावर्टी से जोड़ा

31/08/2025
DM Savin Bansal
राजनीति

लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम

31/08/2025
Next Post
encounter

अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

यह भी पढ़ें

cm yogi

ऐसा कोई नाजायज काम नहीं है, जो सपा न करती हो : सीएम योगी

02/03/2022
Patience from Rory Burns and Dane Lawrence lifts England out of trouble

रोरी बर्न्स और डेन लॉरेंस की धैर्यपूर्ण पारी ने इंग्लैंड को मुश्किल हालात से उभारा

11/06/2021
CM Yogi, Mukhtar Ansari

मुख्तार के चार दशकों के माफियाराज पर योगी सरकार ने कसी नकेल, साल 2022 में पहली बार हुई सजा

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version