Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा नेता को गोलियों से भूना, बाइक सवारों ने की सरेराह हत्या

Murder

Murder

आजमगढ़। जिले में बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव के पास गुरुवार शाम बदमाशों ने सपा नेता और पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। बाइक से आए दो बदमाशों ने पूर्व प्रधान के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उनके शरीर में सात गोलियां उतार दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मार्टीनगंज की तरफ फरार हो गए। सूचना पर फोर्स के साथ एसपी भी पहुंचे और छानबीन की। परिजनों ने प्रधान के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कई एंगलों से जांच पड़ताल में जुटी है।

बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव निवासी पूर्व प्रधान रणविजय यादव (Ranvijay Yadav) उर्फ रन्नू (50) गुरुवार शाम मार्टीनगंज बाजार गया था। शाम करीब छह बजे सब्जी लेकर बुलेट से घर लौट रहा था। बेलवाना गांव के ईंट-भट्ठे के पास पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। दोनों मार्टीनगंज से ही उसका पीछा कर रहे थे।

रणविजय जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ सात गोलियां रणविजय के शरीर में उतार दीं। सिर, सीना, गर्दन में गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मार्टीनगंज की ओर फरार हो गए। सात राउंड फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई।

जल्दबाजी में विधेयक पारित नहीं होने चाहिए: खरगे

घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रणविजय को लेकर मार्टीनगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल बरदह थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शूरू कर दिया गया। हालांकि देर रात तक पुलिस को कई सफलता नहीं मिल सकी थी।मृतक के भाई राजमन उर्फ भानू ने गांव के प्रधान समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के साथ ही कई एंगल पर जांच में जुटी है।

Exit mobile version