Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश के करीबी सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव का होटल हुआ कुर्क

Jugendra Yadav

Jugendra Yadav's hotel attached

आगरा। आगरा में सपा नेता के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आगरा और एटा पुलिस ने मिलकर सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Yadav) का आगरा के भगवन टॉकीज स्थित नीलकंठ होटल को कुर्क कर दिया। सपा नेता की आगरा, एटा समेत फर्रुखाबाद, कानपुर, गाजियाबाद में कई सम्पत्तियाँ कुर्क की जा चुकी हैं।

मामला समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Yadav) से जुड़ा हुआ है। आगरा और एटा पुलिस द्वारा जुगेंद्र सिंह यादव का आगरा भगवान टॉकीज चौराहे के पास स्थित आलीशान होटल नीलकंठ कुर्क कर दिया गया। इस दौरान आगरा जिला समेत एटा जिले की भी पुलिस कार्यवाही के दौरान मौजूद रही।

इस कार्यवाही से पहले सपा नेता को 09 मार्च 2023 को मथुरा के जैत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा सपा नेता के खिलाफ कार्यवाही में जुगेंद्र सिंह यादव के बड़े भाई व सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को 09 अप्रैल 2022 को आगरा से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस द्वारा दोनों नेताओं की ही चल- अचल सम्पत्तियों को पुलिस द्वारा कुर्क किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों ही नेताओं की आगरा, एटा समेत फर्रुखाबाद, कानपुर, गाजियाबाद में कई सम्पत्तियां कुर्क कर दी है।

Exit mobile version