• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता मनोज यादव हत्याकांड के मुख्यारोपी की गोलियों से भून कर हत्या

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चंदौली
0
shot

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र का महड़ौरा गांव मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बाइक सवार बदमाशों ने टहलने निकले प्रधान पति 35 वर्षीय नित्यानंद उर्फ पंकज सिंह को गोलियों से भून डाला। पंकज को पांच गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र सहित गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस  मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल मृतक पंकज गांव के पूर्व में चर्चित प्रधान मनोज यादव की हत्या में आरोपित था और हाल ही में जेल से छूटकर आया था। महड़ौरा गांव की प्रधान संगीता देवी के पति पंकज सिंह मंगलवार को तड़के अपने खेत के पास मशीन पर टहल रहे थे। एक बाइक आए दो बदमाशों ने पंकज को टारगेट कर पांच गोलियां दागीं। फिर जब यह कन्फर्म  हो गया कि पंकज की मौत हो गई है तो बदमाश आराम से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

सूरज ढलते ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा से सटे गांव में डीजे बजाने के निर्देश, जानें पूरा मामला

आरोप है कि घटना की सूचना के काफी देर बाद बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे नाराज लोगों ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया। बाद में आलाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोग माने और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। 15 दिनों से अपराध में आई तेजी

बता दें चन्दौली में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि इसका अंदाजा आप इसी बात ले लगा सकते हैं कि बीते 15 दिनों में हत्या, अपहरण और लूट के करीब आधा दर्जन मामले प्रकाश में आये है। खासकर सकलडीहा सर्किल में इन दिनों लूट और हत्या के मामलों मे तेजी आई है। अपराधी चन्दौली में दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे है और आराम से फरार हो जा रहे है। पुलिस लकीर पीटती नजर आ रही है।

Tags: crime newsmurderup news
Previous Post

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

Next Post

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ BJP जीतेगी : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Car Blast
Main Slider

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

12/11/2025
cm yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में ट्रॉफी का आना यूपी के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण कराने वाला क्षणः सीएम योगी

12/11/2025
Quinoa Chilla
फैशन/शैली

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये चीला, सेहत के लिए है परफेक्ट

12/11/2025
Gulab Barfi
Main Slider

इस डिश को खाते ही खिल जाएगा चेहरा, फटाफट करें ट्राई

12/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय, भगवान विष्णु से मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

12/11/2025
Next Post
keshav maurya

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ BJP जीतेगी : मौर्य

यह भी पढ़ें

body found

कार में मिला युवक का शव, वीडियो में कहा- मेरी बॉडी किसी को…..

28/03/2021
सुशांत सिंह राजपूत बहन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

19/07/2020
plants

यहां रखें ये पौधे, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

23/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version