Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा नेता ने पुलिस को दी पेशाब पिलाने की धमकी, दरोगा ने दर्ज कराई FIR

SP leader threatened

SP leader threatened

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के फरीदपुर ब्लॉक से चुनाव हारने के बाद सपा नेता और पूर्व विधायक विजयपाल ने पुलिस को धमकी देते हुए सत्ता में आने पर पेशाब पिलाने तक की धमकी दे डाली। जब सपा नेता पुलिस के खिलाफ आग उगल रहे थे, उसी वक्त स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक के बिगड़े बोल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही पुलिस के सीनियर अफसरों ने धमकी भरा वीडियो देखा तो उन्होंने फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा राजकुमार की तहरीर पर पूर्व विधायक विजयपाल और उनके 30 अज्ञात साथियों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। पूर्व विधायक का वीडियो और उसके बाद एफआईआर राजनीतिक के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्ष 2012 में विजयपाल फरीदपुर विधानसभा से बसपा के विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन अब उन्होंने सपा का दामन थाम रखा है।

दरअसल, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह की पत्नी सुनीता सिंह को फरीदपुर से वर्तमान विधायक श्याम बिहारी लाल की भाभी और बीजेपी उम्मीदवार सोनम ने 21 मतों से हरा दिया। चुनाव में हार के बाद विजयपाल सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिए ब्लॉक जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने विजयपाल और सपा कार्यकर्ताओं की कार रोक लिया। कार रोकने से नाराज विजयपाल सिंह की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। विजयपाल ने पुलिस से अभद्रता की। सरकार आने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस के साथ अभद्रता की वीडियो वायरल हुई तो अफसर एक्शन में आ गए। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे सपाईयों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, वर्तमान और पूर्व विधायक की तनातनी के कारण पुलिस ने ब्लॉक कार्यालय को जाने वाले सभी रास्तों को सुबह से ही बेरिकेडिंग करके बंद कर दिया था। केवल मतदाताओं और उनके हेल्पर को जाने की अनुमति दी गई थी। चुनाव परिणाम के बाद जब पूर्व विधायक विजयपाल सिंह तमाम कार्यकर्ताओं को लेकर डायट के रास्ते से अपनी पत्नी एवं सपा प्रत्याशी सुनीता सिंह को लेने के लिए मतदान केंद्र जा रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को रोक लिया।

SP सिटी को थप्पड़ मारने वाले बीजेपी नेता पर बड़ी कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बाद तमाम सपाई मौके पर एकत्र हो गए। वह हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे। सपाइयों ने कार से अपने प्रत्याशी को मतदान केंद्र से वापस लाने की जिद शुरू कर दी। इसी दौरान सुनीता सिंह पैदल चलते हुए मौके पर पहुंची। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता भड़क उठे। विजय पाल सिंह ने पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की। सरकार आने पर पेशाब पिलाने तक की बात कही। सोशल मीडिया पर अभद्रता के वीडियो वायरल हुए तो पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी।

अब एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पूर्व विधायक विजयपाल ने पुलिस को सत्ता में आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस प्रकरण में दरोगा की तहरीर पर थाना फरीदपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वीडियो के आधार हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

Exit mobile version