Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

shot

shot

घर से खाना खा कर राइस मिल जा रहे जिला पंचायत सदस्य के भाई राजकुमार यादव को सरेआम बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल की हालत नाजुक है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं।

मामला प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के सरिया गांव का है, जहां पर जिला पंचायत सदस्य के भाई व प्रधानपति राजकुमार यादव घर से खाना खाकर अपनी राइस मिल पर जा रहे थे। घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान पति राजकुमार यादव को गोली मार दी। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में प्रधान पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर प्रयागराज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Facebook, WhatsApp, Instagram सहित विश्व की कई बड़ी वेबसाइट्स डाउन

इस घटना में रंजिश के चलते गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। महेंद्र यादव लक्ष्मणपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं जिला पंचायत के भाई सरियापुर गांव के प्रधानपति भी बताए जाते हैं। महेंद्र यादव सपा के नेता भी हैं।

भाई के साथ घटना के बाद सैकड़ों सपाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। इस दौरान जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानपति को गोली मारने का मामला सामने आया है। बदमाशों को चिन्हित कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version