Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा ने यहां से अरविंद गिरी को बनाया एमएलसी के लिए उम्मीदवार

बलिया। स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य चुनाव (MLC Election) में समाजवादी पार्टी (SP) ने बलिया से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी (Arvind Giri) को उम्मीदवार बनाया है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्ह ने दी।

दरअसल, अरविन्द गिरी अपने प्रारम्भिक राजनीतिक जीवन में शहर के टीडी कालेज के छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। यहां से युवजन सभा के विधानसभा रसड़ा के सचिव फिर युवजन सभा में ही जिला के सचिव प्रदेश के महासचिव बने।

डॉ. कफील को सपा ने बनाया MLC चुनाव का प्रत्याशी

युवजन सभा के ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके अरविंद गिरी वर्तमान में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मंगलवार को पार्टी प्रवक्ता पाण्डेय ने बताया कि अरविंद गिरी को उम्मीदवार बनाए जाने पर जनपद के समाजवादी प्रसन्न हैं।

आज से फिर शुरू होगी MLC चुनाव की प्रक्रिया, चुने जाएंगे इतने सदस्य

जिले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटेंगे।

Exit mobile version