Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

Ghosi SP MLA Sudhakar Singh passes away

Ghosi SP MLA Sudhakar Singh passes away

मऊ: यूपी में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा के विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) अब नहीं रहे। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर दिवंगत श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढंढास बंधाया।

सीएम के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी (Sudhakar Singh) का निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”

इससे पहले सपा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”

बता दें कि सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने घोसी विधानसभा सीट से 2022 के उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान के खिलाफ जीत हासिल की थी। यह उपचुनाव काफी चर्चित रहा था। सुधाकर सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और सपा के वरिष्ठ नेता माने जाते थे। सुधाकर सिंह का जन्म मऊ जिले में हुआ था और वे लंबे वक्त से ग्रामीण इलाकों के मुद्दों पर मुखर रहे। वे किसान और दलित समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय नेता थे।

Exit mobile version