Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा विधायक हरिओम यादव पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, जानें पूरा मामला

SP MLA Hariom Yadav

SP MLA Hariom Yadav

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को यह कार्रवाई की गई।

हरिओम यादव लोकसभा चुनाव से शिवपाल सिंह यादव के नजदीक हैं। शिवपाल यादव ने हरिओम यादव को पिछले दिनों सिरसागंज से प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। बता दें कि विधायक हरिओम यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह के रिश्तेदार हैं।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एग्जाम स्टेज-2 आयोजित, शामिल हुए 7586 उम्मीदवार

सपा से निष्कासित होने पर हरिओम यादव ने कहा कि सपा मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की पार्टी नहीं रही है। यह पार्टी प्रोफेसर रामगोपाल यादव की हो गई है। रामगोपाल का विरोध करने पर ही उन्हें सपा से निष्कासित करवाया गया है। उन्होंने सपा नेता पर कई आरोप भी लगाए।

Exit mobile version