Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा विधायक सुभाष पासी ने छोड़ी साइकिल की सवारी, बीजेपी में हुए शामिल

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद आज सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल हुए। गाजीपुर की सैदपुर सीट से लगातार दो बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं।

सुभाष पासी का पूर्वांचल में अच्छा प्रभाव है और वे समाजवादी पार्टी के धनाढ्य विधायकों में गिने जाते हैं। उनका मुंबई में भी रियल एस्टेट कारोबार बताया जा रहा है। सुभाष पासी ही नहीं समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य दलों के बड़े नेता भी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

CM योगी ने नवचयनित अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- ईमानदारी के साथ करें प्रदेश की सेवा

कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी में भारतीय जनता पार्टी के भी दो विधायक शामिल हुए थे। इसके बाद में लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी भी समाजवादी पार्टी का बड़ा विकेट गिराएगी, जिसकी शुरुआत हो गई है। माना जा रहा है कि दल बदलने का यह दौर जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे और तेजी से आगे बढ़ेगा।

मऊ समाजवादी पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण जिला है। मुख्तार अंसारी का खासा प्रभाव है। उनके भाई समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में दो बार के विधायक सुभाष पासी का भाजपा में जाना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी औपचारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।

Exit mobile version