• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे सपा सांसद अफजाल अंसारी, बुढ़ियामाई का किया दर्धन-पूजन

Writer D by Writer D
20/06/2024
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
Afzal Ansari

Afzal Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते सपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari)  सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत दर्शन एवं पूजन किया और पीठाधीश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर के चरणों में बैठे अफजाल अंसारी की फोटो सामने आई है।

बता दें कि हथियाराम मठ अतिप्राचीन मठ है। करीब हजार साल से मां दुर्गा यहां बुढ़ियामाई के रूप में विराजमान हैं, ऐसी लोगों की मान्यता है। बड़े-बड़े दिग्गज यहां शीश नवाने आते हैं। यह मठ गाजीपुर के जखनियां क्षेत्र के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र में स्थित है, जो अपने आप में हजारों साल की परंपरा संजोए है।

हिंदू मठ पहुंचे सपा सांसद अफजाल अंसारी

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी (Afzal Ansari)  ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पारसनाथ राय को पराजित कर बड़ी जीत हासिल की है। अफजाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पारसनाथ राय को 1,24,861 मतों के अंतर से हराया है। अफजाल अंसारी को 5,39,912 वोट मिले, जबकि राय को 4,15,051 मत मिले। वहीं, बसपा के उमेश कुमार सिंह को 1,64,964 मत से संतोष करना पड़ा।

अपनी जीत से उत्साहित अफजाल अंसारी ने बीते मंगलवार को गाजीपुर में सिद्धपीठ हथियाराम मठ में बुढ़ियामाई का विधिवत दर्शन एवं पूजन किया, तत्पश्चात पीठाधीश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज का आशीर्वाद लिया। पूजा के उपरांत उन्होंने मां की चुनरी भी ओढ़ी। अफजाल पहले भी इस मठ में आ चुके हैं।

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने ‘आज तक’ से बातचीत में कहा कि हम लोग इस्लाम के अनुयाई जरूर हैं लेकिन हम लोग हर धर्म को मानते हैं। जो अपने धर्म में आस्था रखता है वो सभी धर्मो का सम्मान करता है और उनमें से एक मैं भी हूं।

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान अफजाल की बेटी भी मंदिर-मंदिर जाकर पिता के लिए समर्थन जुटाने का काम कर रही थीं। अफजाल की बेटी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थी। इस बीच अफजाल का हिंदू मठ जाना चर्चा का विषय बन गया है।

Tags: Afzal Ansarigajipur newsup news
Previous Post

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

Bigg Boss OTT 3 का होने वाला है धमाकेदार आगाज, ये 14 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे घर में तड़का

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
Next Post
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 का होने वाला है धमाकेदार आगाज, ये 14 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे घर में तड़का

यह भी पढ़ें

ओबामा व बिल क्लिंटन को पछाड़ जो बाइडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बनाया ये रिकॉर्ड

05/11/2020

पुष्पक एक्सप्रेस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

09/10/2021

तारा सुतारिया इन लहंगों में दिख रही थीं बला की खूबसूरत

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version