• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्र देव का तंज, कहा- आजमगढ़ में सपा को एक यादव नहीं मिला

Writer D by Writer D
19/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया
0
Swatantra Dev

Swatantra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। यूपी भाजपा के अध्यक्ष और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev) ने आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किया। उन्होंने सपा और बसपा को एक खानदान की पार्टियां बताते हुए कहा कि आजमगढ़ उपचुनाव के लिए आजमगढ़ में सपा को एक यादव नहीं मिला। उन्हें सैफई से उम्मीदवार भेजना पड़ा।

यहां गंगा नदी से होने वाले कटान से बचाने के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने आए जलशक्ति मंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग क्या पार्टी चलाते हैं ? कहा कि जहां वंशवाद और जातिवाद होता है, वहां संस्थाएं चौपट हो जाती हैं। गुंडागर्दी जन्म लेता है। भ्रष्टाचार पनपता है। वहां कानून नहीं रहता तो सपा को क्यों लोग पसंद करेंगे ?

श्री सिंह (Swatantra Dev) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद की बात होती थी। अब मोदी और योगी के नेतृत्व में आठ सालों में देश मे और पांच सालों में उत्तर प्रदेश में लोगों की सोच बदली है। अब राष्ट्रवाद की बात होती है। भाजपा शासन में यह फर्क जनता महसूस कर रही है। अब न मुस्लिम तुष्टीकरण की बात होती है न जाति की। जाति धर्म से ऊपर उठकर पूरी दुनिया में देश का मान सम्मान कैसे बढ़े इसी आईडिया पर काम हो रहा है।

मायावती की सरकार को नसीहत, अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना पर पुनर्विचार करे

इसी कारण उत्तर प्रदेश में पांच साल से कानून का राज रहता है। कोई किसी को परेशान नहीं कर सकता। बीजेपी का कार्यकर्ता हो या कोई और किसी का उत्पीड़न नहीं कर सकता। सपा के राज में लाठी चार्ज होती थी और गोली चलती थी। इसीलिए यहां निवेश आ रहे हैं। अब यहां किसी की प्रॉपर्टी कब्जा करने वालों पर पीड़ित के मुकदमा दर्ज कराने पर जांच कर कानून के द्वारा कार्रवाई होती है। इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

डा. अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का कानून के द्वारा पालन कराया जा रहा है। इसीलिए आज बारह बजे रात को भी बेटी घर से बाहर बिना खौफ निकल सकती है। आज यूपी में कानून के राज के कारण ही शांति है और लोग निवेश कर रहे हैं। किसी व्यक्ति का कानून नहीं है कि आजम खान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फोन कर देंगे तो आतंकवादी छूट जाएगा।

Tags: azamgarh by-electionballia newsswatantra devup news
Previous Post

मायावती की सरकार को नसीहत, अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना पर पुनर्विचार करे

Next Post

केवल चार साल की नौकरी से युवाओ का जीवन नही कट सकता: शिवपाल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Next Post
Shivpal Yadav

केवल चार साल की नौकरी से युवाओ का जीवन नही कट सकता: शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें

arrested

25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

03/04/2022
Parineeti Chopra

लंदन रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा, शादी की बात पर शर्माते हुए बोलीं

06/04/2023
Truck-Trolley Collision

ट्रैक्टर ट्राली में टकराई बाइक, युवक की मौत

30/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version