Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने मनाया खंजाची का चौथा जन्मदिन, तोहफे में दी साइकिल

खंजाची का जन्मदिन

खंजाची का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ‘खंजाची’ की चौथी सालगिरह यहां पार्टी मुख्यालय में मनायी और उसे उपहार के तौर पर खिलौने तथा 11 हजार रूपये की नगदी प्रदान की ।

वर्ष 2016 में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा की गयी नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात रसूलाबाद क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में नोट बदलवाने के लिए लम्बी लाईन में लगी महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया था जिसका नाम श्री यादव ने खजांची रखा था और हर साल उसका जन्मदिन मनाते रहे हैं। इसी क्रम में उसका चौथा जन्मदिन पार्टी कार्यालय में ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया।

खजांची के जन्मदिन पर केक काटा गया और उसे उपहार दिए गए। श्री यादव तथा उनकी पूर्व सांसद पत्नी डिम्पल यादव की ओर से खजांची को 11-11 हजार रूपए दिए गए। श्री यादव ने उसे मेट्रो रेलगाड़ी का खिलौना भी भेंट किया। कई अन्य विधायकों ने भी उसे उपहार दिए। खजांची का पूरा परिवार आज समाजवादी पार्टी का अतिथि रहा।

जीजा तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई, कहा- मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी करेंगे

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि खजांची की लड़ाई भाजपा सरकार से है। भाजपा हटेगी तभी प्रदेश की समस्याएं मिटेंगी। कानून व्यवस्था भी तभी सुधरेगी।

Exit mobile version