Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शिवपाल का नाम भी शामिल

sp

Ajay Tripathi Munna resigns from SP

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की ओर से डिंपल यादव (Dimple Yadav) को कैंडिडेट बनाया गया है। वहीं सपा ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) की चुनावी राह आसान करने के लिए शिवपाल सिंह यादव, जया बच्चन समेत कई लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें सपा ने अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, शिवपाल यादव समेत 40 लोगों को शामिल किया गया है।

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। वहीं अखिलेश यादव ने डिंपल के चुनाव लड़ने को लेकर कहा था कि यह चुनाव मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि है। साथ ही अखिलेश ने भरोसा जताया कि मैनपुरी भारी मतों से डिंपल को जिताएगा। उन्होंने ने कहा कि नेताजी ने यहां जो काम किया, वह आज भी दिखता है। हमारी ओर से लगातार चुनाव प्रचार चलता रहेगा। डिंपल ने बहुत चुनाव लड़े हैं, वह आराम से चुनाव लड़ लेंगी।

सीएम धामी ने गौरव दिवस पर जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा को किया फ्लैग ऑफ

मैनपुरी सीट से सांसद और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। हालांकि रघुराज शाक्य को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है।

Exit mobile version