• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना हाउस अरेस्ट, CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की थी आशंका

Writer D by Writer D
15/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Sumaiya Rana

Sumaiya Rana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना (Sumaiya Rana) को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। CAA लागू होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया। हालांकि, पुलिस का कहना था कि यह निगरानी भर है। उधर, सुमैया ने आरोप लगाया कि यह व्यवहार पूरी तरह गलत है। वे सीएए का हमेशा विरोध करती रहेंगी और इस बार और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मरहूम शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया (Sumaiya Rana) शिवम टाकीज के पास सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात कैसरबाग थाने की पुलिस उनके यहां पहुंची और घर से बाहर जा रहीं सुमैया को रोक दिया गया। कहा गया कि उन्हें कम से कम शुक्रवार की रात तक तो बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसे लेकर सुमैया की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस भी हुई।

सुमैया (Sumaiya Rana) ने कहा कि यह व्यवहार गलत है। उनके पिता मुनव्वर राना का हाल ही में इंतकाल हुआ है और मां इद्दत में हैं। उनसे मिलने के लिए वह दिन में एक बार उनके पास जरूर जाती हैं, लेकिन पुलिस उन्हें घर से निकलने ही नहीं दे रही।

Electoral Bond Scam: बॉन्ड नंबर का खुलासा करें SBI, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पुलिस को आशंका है कि शुक्रवार को सीएए के विरोध में शहर में धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है। इसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह का कहना है कि जुमे के मद्देनजर निगरानी के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। नजरबंद जैसी कोई बात नहीं है।

Tags: CAALucknow NewsSumaiya Ranaup news
Previous Post

Electoral Bond Scam: बॉन्ड नंबर का खुलासा करें SBI, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Next Post

कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड को बताया ‘चंदा लो, धंधा लो’ की नीति

Writer D

Writer D

Related Posts

Rohini Acharya
Main Slider

मुझसे मेरा मायका छुड़वाया… रोहिणी आचार्य की पोस्ट से RJD में मचा हंगामा

16/11/2025
Nitish Kumar
बिहार

CM नीतीश कुमार राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, इस दिन होगा शपथ ग्रहण

16/11/2025
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
Next Post
Congress

कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड को बताया 'चंदा लो, धंधा लो' की नीति

यह भी पढ़ें

Lucknow Airport

अमौसी एयरपोर्ट पर कूड़ेदान में मिले सोने के बिस्कुट, कीमत जानकर अफसरों के उड़ गए होश

04/08/2022
पत्नी के 14 ब्वॉयफ्रेंड

पत्नी के थे 14 ब्वॉयफ्रेंड, पति ने सभी को नोटिस भेजकर मांगा 100 करोड़ का मुआवजा

24/07/2020
Saurabh Bahuguna

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा की

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version